ह्रेड फ़ावेल








मूल रूप से लंदन की रहने वाली ह्रेड फ़ावेल, अब एडिनब्रा में रहती हैं। आप एक कोलाजिस्ट और प्रिंटमेकर हैं। ह्रेड ने लंदन के मिडलसेक्स विश्वविद्यालय में ललित कला का अध्ययन किया और फिर कूपर युनियन स्कूल ऑफ़ आर्ट, न्यूयॉर्क में एक साल बिताया। कई वर्षों तक आप मिडलसेक्स विश्वविद्यालय में ग्राफ़िक्स बी.ए पाठ्यक्रम की वरिष्ठ प्राध्यापक भी रहीं।
ह्रेड ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन, न्यूयॉर्क, वारसॉ, बेल्जियम और जर्मनी में अपने काम का प्रदर्शन किया है।
आपके शब्दों में- “पिछले कुछ वर्षों में सिलाई और धागे के उपयोग ने मेरी कलाकृतियों में प्रमुख जगह पाई है। मेरे कोलाज छवियों के निर्माण और पुनर्निर्माण पर आधारित हैं। कोलाज बनाने की प्रक्रिया मुझे एक विषय अथवा सोच के साथ कल्पनात्मक रूप से खेलने की छूट देती है। एक चित्र की मूल वास्तविकता को विघटित करके, मैं इसे एक अलग कहानी बताने के लिए तैयार कर सकती हूँ।“
आपका कोलाज हाल ही में कोलाज पत्रिका अगस्त 2018 के कवर पर प्रकाशित हुआ है। आपके अन्य कोलाज रैपसोडिया आर्ट्स एंड लिटरेचरह्रेड मैगज़ीन में प्रकाशित किए जा चुके हैं।